सौरमंडल! Solar System In Hindi (Information & Facts)

सौरमंडल की जानकारी Information About Solar System In Hindi

ब्रह्माण्ड के बारे में जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है और क्यों ना हो ब्रह्माण्ड रोचक जो है। इस पोस्ट Information About Solar System In Hindi में हमारे सौरमंडल की जानकारी (Information & Facts) देने का प्रयास करेंगे। वेसे तो आपको पता ही होगा कि हमारी आकाशगंगा मिल्की वे में करोड़ो सौरमण्डल है जिनमे से एक अपना सौरमंडल है जिसका केन्द्र सूर्य है।

तो आइये दोस्तों, सोलर सिस्टम के ग्रहों, बौने ग्रहों, उल्कापिंड, एस्टेरोइड इत्यादि की जानकारी (Solar System Facts And Information In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

Information About Solar System In Hindi

सौरमंडल का केंद्र सूर्य? (Information & Facts Solar System In Hindi)

  • सूर्य सौरमंडल का केंद्र है और यही हमारे सौरमंडल (Solar System) का एक मात्र प्रकाश सॉर्स है।
  • सूर्य में हाइड्रोजन से हिलीयम बनती है। इसी प्रकिया से ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  • हमारा सूर्य एक मध्यम आकार का तारा है।
  • क्या आप जानते है कि सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को आने में पूरे 8.3 मिनट लगते है लेकिन सूर्य के कोर में जो ऊर्जा बनती है उसे सूर्य की सतह पर आने में 30 हजार साल लगते है।

यह भी पढ़े – सूर्य के बारे में रोचक जानकारी

सौरमंडल में कुल कितने ग्रह है? Planets In Our Solar System In Hindi

हमारे सोलर सिस्टम में एक समय 9 ग्रह थे लेकिन बाद में गहन अध्ययन के बाद प्लूटो से ग्रह का दर्जा छीन लिया गया था। इन ग्रहों के नाम बुध, शुक्र, मंगल, पृथ्वी, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून है। इनमे से 5 ग्रहों को ही नंगी आखो से देखा जा सकता है। यूरेनस और नेप्च्यून धरती से बहुत दूर है इस कारण उन्हें नही देख सकते है।
तो आइये सौरमंडल की जानकारी (Information About Solar System In Hindi) के इस आर्टिकल में हमारे सौरमंडल के 8 ग्रहों की बात करते है।

1. बुध ग्रह (Mercury Planet)

  • सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध ग्रह (Mercury Planet) है जो सूर्य के सबसे नजदीक है।
  • सूर्य का एक चक्कर लगाने में पूरे 88 दिन लगते है।
  • गैलीलियो गैलिली पहले इंसान थे जिन्होंने दूरबीन के माध्यम से इसे देखा था।
  • बुध ग्रह घनत्व के मामले में सौरमंडल में पृथ्वी के बाद दुसरे स्थान पर आता है।
  • बुध ग्रह का तापमान 427 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

यह भी पढ़े – बुध ग्रह की रोचक जानकारी

2. शुक्र ग्रह (Venus Planet)

  • शुक्र ग्रह (Venus Planet) सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है लेकिन सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह Venus Planet है। इसका कारण शुक्र ग्रह पर वायुमण्डल का ना होना है। बुध ग्रह पर वायुमण्डल की पतली परत है लेकिन वह जीवन पनपने लायक नही है।
  • शुक्र ग्रह पृथ्वी का नजदीकी ग्रह है और यह बुध ग्रह के बाद आता है।
  • सौरमण्डल में शुक्र ही एकमात्र ग्रह है जो घड़ी की दिशा Clockwise में घूमता है।
  • शुक्र ग्रह को भोर का तारा भी कहते है।
  • शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन भी कहते है क्यूंकि यह भार और आकार में धरती के समान है।
  • यह सूर्य का एक चक्कर लगाने में पूरे 225 दिन लगाता है।
  • शुक्र ग्रह पूरी तरीके से सल्फ्यूरिक एसिड के बादलो से घिरा हुआ है।

यह भी पढ़े – शुक्र ग्रह की जानकारी

3. मंगल ग्रह (Mars Planet)

  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते है।
  • यह ग्रह पृथ्वी का नजदीकी ग्रह है और इसके दो उपग्रह है।
  • ऐसा माना जाता है कि एक समय मंगल ग्रह पर जीवन था। आज भी कई खोजो से इसके ध्रुवो पर बर्फ होने के सबूत मिले है।
  • मंगल ग्रह पर पृथ्वी की तरह क्लाइमेट चेंज होते है लेकिन इस पर वायुमंडल के ना होने से जीवन नही है।
  • भारत ने मंगल पर यान भी भेजा है जिसका नाम मंगलयान है और इस तरह भारत एशिया का पहला देश बन गया जिसने मंगल पर यान भेजा है। भारत के मंगलयान का बजट केवल 450 करोड़ था जिससे यह सबसे सस्ता मंगल यान था।
  • मंगल को लाल ग्रह भी कहते है।

यह भी पढ़े – मंगल ग्रह की रोचक जानकारी

4. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet)

  • बृहस्पति ग्रह Jupiter Planet यानी कि ज्यूपिटर। चाचा चौधरी की कॉमिक्स में साबू नाम का किरदार ज्यूपिटर का ही तो निवासी था।
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह Jupiter Planet है लेकिन घनत्व धरती के घनत्व का एक चौथाई है। यह सूर्य का एक चक्कर 11.9 सालो में लगाता है।
  • बृहस्पति ग्रह एक ठोस ग्रह ना होकर गैसीय ग्रह है।
  • इस ग्रह पर एक तूफान पिछले 350 सालों से चल रहा है और विशाल इतना है कि तीन पृथ्वी इसमें समा जाए। इसे बृहस्पति की लाल आंख भी कहते है।
  • यह ग्रह इतना बड़ा है कि अगर सौरमंडल के सारे ग्रहों को आपस में जोड़ दिया जाए तो भी वो बृहस्पति ग्रह से छोटे ही रहेंगे।
  • बृहस्पति के 67 उपग्रह है जिनमे से इसके एक उपग्रह यूरोपा पर पानी मिला है।

यह भी पढ़े – बृहस्पति ग्रह के रोचक तथ्य

5. शनि ग्रह (Saturn Planet)

  • क्या आप जानते है कि शनि ग्रह Saturn Planet का घनत्व इतना कम है कि कांच के किसी विशाल बर्तन में पानी डालकर उसमे शनि ग्रह को डाल दिया जाए तो वह तैरने लगेगा।
  • यह सोरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • शनि ग्रह के 62 उपग्रह है जिनमे से टाइटन सबसे बड़ा उपग्रह है।
  • इस ग्रह सूर्य का चक्कर 29.5 वर्ष में पूरा करता है।
  • शनि ग्रह के चारो और विशाल परिधि में छल्ले याने की वलय है।
  • इस ग्रह को पीला ग्रह भी कहते है।

यह भी पढ़े – शनि ग्रह की जानकारी

6. अरुण ग्रह (Uranus Planet In Hindi)

  • अरुण ग्रह Uranus Planet को लेटा हुआ ग्रह भी कहते है क्योंकि यह अपने अक्ष पर 90 डिग्री झुका हुआ है।
  • युरेनस 7वे क्रम पर स्थित है और इसके भी चारो और रिंग्स है।
  • यह 84 वर्षो में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।
  • यह ग्रह भी गैसीय है। इसके 28 उपग्रह है।
  • यूरेनस को हरा ग्रह भी कहते है।

यह भी पढ़े – अरुण ग्रह की जानकारी

7. वरुण ग्रह (Neptune Planet)

  • वरुण ग्रह Neptune Planet हमारे सोलर सिस्टम का अंतिम ग्रह है।
  • यह भी पूर्ण रूप से गैसीय ग्रह है।
  • इस ग्रह पर ज्वालामुखी पाये गए है।
  • वरुण ग्रह के उपग्रहों में से एक ट्राइटन है जिस पर नाइट्रोजन का वायुमंडल है।
  • यह सबसे ठंडा ग्रह है और इस ग्रह के 14 उपग्रह है।
  • वरुण ग्रह 164 सालो में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।

यह भी पढ़े – वरुण ग्रह की जानकारी

8. पृथ्वी (Earth Planet)

अपने सौरमंडल का सबसे खूबसूरत ग्रह है और यह एकमात्र ग्रह जहा जीवन है। हमारी धरती का एकमात्र उपग्रह चाँद है। पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहते है।

सौरमंडल के बौने ग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्कापिंड (Planets Facts)

Solar System In Hindi Information – इन 8 ग्रहों के अलावा हमारे सौरमण्डल में कुछ बौने ग्रह भी है जैसे प्लूटो एक बोना ग्रह है। पहले प्लूटो भी ग्रह की श्रेणी में आता था लेकिन यह सूर्य की परिक्रमा करने के साथ साथ वरुण ग्रह के परिक्रमा पथ में भी आ जाता है और यह आकार में भी बहुत छोटा है।

हमारे सौरमंडल में क्षुद्रग्रह (Asteroid) भी है जो मंगल ग्रह ओर बृहस्पति ग्रह के बीच स्थित है। यह भारी संख्या में मौजूद हैं। ये भी सूर्य की परिक्रमा करते है।

उल्कापिंड भी हमारे सौरमंडल में पाये जाते है और यह दो प्रकार के होते है। एक तो छोटी उल्काएं होती है जो हमारे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही जल कर नष्ट हो जाती है। दूसरी होती है बड़े उल्का पिंड जो पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने पर पूरी तरह जल नही पाते और पृथ्वी से टकरा जाते है।

ऐसा माना जाता है कि करोड़ो साल पहले पृथ्वी से एक बड़ा उल्कापिंड टकराया होगा जिससे डायनासोर विलुप्त हो गया था। (Solar System In Hindi)

धूमकेतु (Comet) भी इस सौरमंडल में मौजूद है जो सूर्य का चक्कर लगाते है। इसे पुच्छल तारा भी कहते है और यह बर्फ, धूल और गैसों से मिलकर बना होता है। हमारे सौरमण्डल में हेली नामक धूमकेतु है जो हर 76 वर्षो में दिखाई देता है। अब यह 2062 में दिखाई देगा।

अंतरिक्ष से सम्बंधित पोस्ट –

Note:- सौरमंडल के बारे में रोचक जानकारी Information About Solar System In Hindi कैसी लगी और अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है तो इस पोस्ट “Planets Information In Our Solar System In Hindi” को शेयर करना ना भूले।
अगर आपके पास भी सोलर सिस्टम के बारे में जानकारी (Facts & Information Of Solar System In Hindi) हो तो हमसे शेयर कर सकते है।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “सौरमंडल! Solar System In Hindi (Information & Facts)”

Leave a comment